इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए बैंगलोर में मेगा आक्शन का आयोजन हुआ। यहां सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ी की तरफ मोटी बोली लगाकर उनके पीछे दौड़ लगाती नजर आइ। पहले दिन की नीलामी में एक दो नहीं बल्कि 10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की रकम देकर टीमों ने डन किया। इशान किशन पहले दिन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे।
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी का हर के क्रिकेट फैन को इंतजार था। बैंगलोर में 12 और 13 फरवरी को मेगा आक्शन को कराए जाने की योजना बनाई गई। पहले दिन की नीलामी में नए सीजन में खेलने उतरने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने पैसे लगाए। मुंबई ने अपने रिलीज किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को 15.25 करोड़ की सबसे उंची बोली लगाते हुए वापस हासिल किया।सबसे ज्यादा उंची बोली हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने तेज गेंदबाज दीपक चाहर। इस खिलाड़ी को लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की बोली लगाई और हासिल किया। तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर रहे। इस बल्लेबाज को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 12.25 करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। चौथे स्थान पर श्रीलंका के स्पिनर वनिंदु हसारंगा रहे जिनको 10.75 करोड़ में आरसीबी ने दोबारा हासिल किया। इतनी ही रकम की बोली निकोलस पूरन, हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर के लिए भी बोली लगाई गई।
सबसे महंगे अब तक बिके खिलाड़ी
इशान किशन (2 करोड़) 15.25 करोड़ मुंबई
दीपक चाहर (2 करोड़) 14 करोड़ चेन्नई
श्रेयस अय्यर (2 करोड़) 12.25 करोड़ कोलकाता
वनिंदु हसारंगा (1 करोड़) 10.75 करोड़ आरसीबी
निकोलस पूरन (1.50 करोड़) 10.75 हैदराबाद
हर्षल पटेल (2 करोड़) 10.75 करोड़ आरसीबी
शार्दुल ठाकुर (2 करोड़) 10.75 दिल्ली
आवेश खान (20 लाख) 10 करोड़ लखनऊ
प्रसिद्ध कृष्णा (1 करोड़) 10 करोड़ राजस्थान
लोकी फुर्ग्युसन (2 करोड़) 10 करोड़ गुजरात