कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को हत्या के एक मामले में कर्नाटक के मैसूर में उनके फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया है। थुगुदीपा को 33 वर्षीय रेणुका स्वामी की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में हिरासत में लिया गया था। अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। हत्या के सिलसिले में अब तक दर्शन और पवित्रा समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चित्रदुर्ग में रहने वाले रेणुका स्वामी का शव 9 जून को बेंगलुरु के एक नाले में मिला था।बायोपिक्स लोगों को किसी प्रेरणादायक व्यक्तित्व के जीवन से परिचित कराने और उन्हें प्रेरित करने का एक बेहतरीन तरीका है। पिछले कुछ सालों में कई सराहनीय बायोपिक बनी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा भी है। जल्द ही फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक ‘चंदू चैंपियन’ भी रिलीज होने वाली है, जिसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी पर भी बायोपिक बनने जा रही है।
पति से तकरार के बीच केन्या लौट गई हैं Dalljiet Kaur?
