पंजाब में जहरीली शराब पीने से रविवार रात तक 26 और लोगों की मौत हो गई। इनमेंं 25 लोगों की तरनतारन और एक अमृतसर में मौत हुई। इसके साथ ही पंजाब में जहरीली शराब से मरने वाले लोगों की संख्या 116 हो गई है। ये मौतें तीन जिलों तरनतारन, अमृतसर और गुरदासपुर केे बटाला में हुई है। इनमें 92 लोगों की मौत सिर्फ तरनतारन में ही हुई है। यहां मौतों का आंकड़ा 100 से पर जा सकता है, क्योंकि कुछ लोगों ने पुलिस को बताए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था। दूसरी ओर एक कांग्रेस नेता सहित 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
तरनतारन में कांग्रेस नेता के घर से दो लाख 36 हजार एमएल शराब, 3150 किलो लाहन
रविवार को पुलिस ने तरनतारन के गांव महमूदपुरा से ब्लॉक कांग्रेस नेता मेजर सिंह को गिरफ्तार किया। रविवार को कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 20 को तरनतारन, जबकि 18 को अमृतसर से काबू किया गया। कांग्रेस नेता के घर से दो लाख 36 हजार एमएल शराब, 3150 किलो लाहन, शराब की चालू भट्ठी व इनोवा गाड़ी बरामद की गई। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी दो चालू भटिठयां और पकड़ी गई हैं। कुल 33,245 किलो लाहन बरामद हुई है।अमृतसर में 24 घंटे में 49 एफआइआर दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार कर दस हजार लीटर लाहन बरामद की गई। पुलिस ने तरनतारन के मास्टरमाइंड गुरपाल सिंह उर्फ पाली ढोटियां को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। कोर्ट ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जांच में सामने आया है कि तरनतारन, अमृतसर और गुरदासपुर में एक बड़ा गिरोह ज्यादा एल्कोहल की मात्रा वाली शराब बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है।
रनतारन में हुई कार्रवाई के बारे में डीएसपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि मेजर सिंह और उसके बेटे ने घर में अवैध शराब तैयार करने के लिए कमरा बना रखा था। मेजर सिंह खुद को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर का करीबी बता रहा है। हालांकि खुल्लर ने इससे इन्कार किया है।
अमृतसर की राजासांसी पुलिस ने चार मामलों में नामजद तस्कर कोटली सक्का के भगवंत सिंह को काबू कर लिया है। वह जमानत लेकर फिर इसी धंधे में जुट गया था। उसके कब्जे से चार ड्रम लाहन, चालू भट्ठी बरामद की गई। एसएसपी देहाती ध्रुव धहिया ने बताया कि फताहपुर के निर्मल ङ्क्षसह को 83 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया, जबकि उसका बेटा राजा फरार हो गया। इसके अलावा जसवंत ङ्क्षसह उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार कर 45 बोतल शराब बरामद की है।