नोरा फतेही को किसने दिया ये खास बर्थडे गिफ्ट, जिसे देख रो पड़ी डांसिंग क्वीन

बॉलीवुड में नोरा आज जिस मुकाम पर हैं वह उन्होंने अपने दम पर बिना किसी गॉडफादर के बनाई है। नोरा के कुछ नही से बहुत कुछ बनने की कहानी उनके फैंन बखूबी जाते हैं। तभी उन्होंने एक्ट्रेस के जन्म दिन पर उन्हें एक ऐसा तोहफा दिया जिसकी नोरा ने कभी कल्पना भी नही की होगी।

अपने डांस मूव्स से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस नोरा फतेही ने बीते छह फरवरी को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर नोरा ने अपने बर्थडे से जुड़ी तो कोई फोटो शेयर नहीं की हैं। लेकिन बर्थडे के एक दिन बाद उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो नोरा के फैंस की तरफ से गिफ्ट है।दरअसल, नोरा के कई फैन क्लब्स ने एक ग्रुप बनाकर उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने कि लिए एक फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरत मंद 300 बच्चों को नोरा के नाम पर खाना खिलाया। जिसका वीडियो बनाकर फैंस ने नोरा को भेजा। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि वीडियो में सभी बच्चे नोरा को एक-एक कर हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment