नवरात्रि के बाद बनेगा गुरु चांडाल योग

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि सबसे शुभ और पवित्र पर्वों में से एक माना जाता है। नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि पंचक में आरंभ हुई है। इसी दौरान कई शुभ योग भी जन्म लेंगे। नवरात्रि पर्व 22 मार्च 2023 से शुरू हुआ है और 30 मार्च 2023 को समाप्त होगा। नवरात्रि समाप्त होने के 1 माह बाद गुरु चांडाल नाम का योग बनेगा। दो ग्रहों की युति के प्रभाव से गुरु चांडाल योग मेष राशि में बन रहा है। गुरु ग्रह 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर करेंगे वहां छाया ग्रह राहु पहले से ही विराजमान हैं। यह योग गुरु चांडाल योग बना रहा है। सूर्य ग्रह भी 4 अप्रैल 2023 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस गुरु चांडाल योग का प्रभाव सभी राशियों पर अवश्य पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं कि जिनके लिए आने वाले 7 महीने बेहद चुनौती पूर्ण होने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

मेष राशि 
22 अप्रैल के बाद मेष राशि के लग्न भाव में गुरु चांडाल योग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में आने वाले 7 महीने मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में  मेष राशि के जातक समस्याओं, संकट और असंतोष का सामना कर सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक परेशानी भी आ सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टि से भी आप परेशान हो सकते हैं। अतः मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर भी गुरु चांडाल योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या और आर्थिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अपना समय लें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर भी गुरु चांडाल योग परेशानी लेकर आ सकता है। इस दौरान धन राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। तो इस अवधि में आपके व्यापार में हानि हो सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि के कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है। इस अवधि में किसी प्रकार का अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। इसके अलावा व्यापार, नौकरी और करियर में भी समस्या आ सकती है।

 

Related posts

Leave a Comment