प्रयागराज। मुख्य अभियन्ता कार्यालय में सैकड़ों कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ छोड़ जल निगम जल संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राम रनेही यादव की उपस्थिति में जल निगम जल संस्थान की सदस्यता ग्रहण की फील्ड पेंशन के यूनियन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष नन्द सिंह ने बताया कि वर्तमान विषम परिस्थितियों में कर्मचारियों के पेंशन का मामला जो अधर में है तथा सबसे भीषण समस्या 1238 फील्ड कर्मचारियों को जिन्हें प्रशासन द्वारा सरप्लस बताकर नगर निगम में भेजा गया है न्यायालय द्वारा आदेशके बाद भी 10 माह से वेतन नहीं मिल रहा है उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रान्तीय अध्यक्ष से निवेदन किया तथा इनके देयकों को अतिशीघ्र दिलाने का आग्रह किया। शामिल होने वाले में मुख्य रूप से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह यादव, अधिव कमलाकान्त तिवारी, संगठन मंत्री लाल बहादुर प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य राम सजीवन शुक्ला, आय व्यय निरीक्षक राजेश दुबे, भदोही के राजेन्द्र श्रीवास्तव, नन्द लाल यादव जवाहर लाल बिन्द, शिव कुमार सिंह, रामचन्द्र शुक्ला, कौशाम्बी के रमाकान्त दुबे, कल्लू, राम निरंजन प्रतापगढ़ के राम सुमेर, राम कृपाल सहित दो सौ कर्मचारियों ने जल संस्थान की सदस्यता ग्रहण की। प्रान्तीय अध्यक्ष राम सनेही ने नन्द सिंह के साथ आये कर्मचारियों का गर्मजोशी से माला पहनाकर सबका स्वागत किया तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रान्त स्तर पर हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
Related posts
-
एक राष्ट्र एक चुनाव पर काशी क्षेत्र सोशल मीडिया मीट का हुआ आयोजन
प्रयागराज।जिला पंचायत सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर... -
रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर अनवरगंज ने महिला यात्री का छूटा हुआ पर्स वापस सुपुर्द किया यात्री ने रेलवे हेल्प लाइन की मदद से ट्रेन में छूटे 88923/- रुपये से भरे पर्स को वापस पाया
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों और उनके समान की सुरक्षा के लिए स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में... -
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण में हिंदी कार्यशाला का आयोजन
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठनए प्रयागराज में दिनांक 24ण्04ण्2025 को तिमाही एवं मासिक पीसीडीओ रिपोर्ट की शंकाएं...