नगर निगम द्वारा डेंगू रोग पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत फागिंग का वृहत अभियान चलाया गया

प्रयागराज।
डेंगू रोग पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत  दिनांक 20.11.2023 को जोन-3 के अन्तर्गत फागिंग एवं एण्टी लार्वा छिड़काव का विशेष कार्य टीम बनाकर वृहत अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत बाबा चौराहा अशोक नगर से करते हुए चारो दिशाओं में मशीनों को भेजते हुए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजापुर ट्रैफिक चौराहा, अल्का विहार कालोनी, हाईकोर्ट परिसर, मउ सरैया अशोक नगर क्षेत्र में वृहत रूप से फागिंग का कार्य एवं एण्टी लार्वा के छिड़काव का कार्य कराया गया। अभियान में नगर निगम की समस्त 04 बड़ी फागिंग मशीन एवं 08 साईकिल माउण्टेड फागिंग मशीन को लगाते हुए वृहत रूप से फागिंग एवं एण्टी लार्वा छिड़काव का कार्य कराया गया। अभियान में डा० अभिषेक सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी  अनुपम,  रंजन श्रीवास्तव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment