नगर आयुक्त द्वारा कैबिनेट मंत्री नंदी को गंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया
प्रयागराज।
नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन, प्रयागराज व नगर निगम पेंशनर यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, एवं श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, उपस्थित हुए, चन्द्र मोहन गर्ग नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज द्वारा पुष्प-गच्छ तथा गंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। ़कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा मंत्री तथा नगर आयुक्त को माल्यापर्ण कर होली की बधाई दी गयी। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पालीवाल द्वारा किया गया। साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा होली पर्व के महत्व का वर्णन के साथ समस्त कर्मचारियो को जाति धर्म से ऊपर उठकर रंगो का पर्व होली महोत्सव का शुभकामनाये व संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त अरविन्द राय, अम्बरीश बिन्द, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी राजकुमार शर्मा, मुख्य नगर लेखा परीक्षक बालेन्दु मिश्रा जोनल अधिकारी संजय ममगई, अमरजीत यादव, लेखा अधिकारी अक्षय कुमार सचिव नगर आयुक्त सूर्यशंकर त्रिपाठी के अतिरिक्त कर्मचारी एसोसिएशन से अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव महामंत्री अरविन्द त्रिपाठी, मंत्री रॉबिन पलिवाल, उपाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह व अरूण जैन के साथ पार्षदगण अखिलेश सिंह, श्रीमती किरन जायसवाल, राजेश कुशवाहा, अन्य कई पार्षद एवं नगर निगम प्रयागराज के स्वास्थ्य, पर्यावरण, लेखा, जनकार्य, विद्युत, कर, जनसम्पर्क विभाग के समस्त कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।