नगर आयुक्त द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘सम्भव‘ सुनवाई की गई

प्रयागराज।
नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज,  चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा दिनांक 07 नवम्बर 2023 को जन सुनवाई करते हुए नगर निगम में आये हुए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। जिसमें कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई। नगर आयुक्त  द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को निस्तारित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, और यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण किये जाने में किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाय।
‘सम्भव‘ जनसुनवाई बैठक के दौरान, अपर नगर आयुक्त  अरविन्द राय तथा श्रीमती रत्न प्रिया, महाप्रबन्धक जलकल कुमार गौरव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी/जन सम्पर्क अधिकारी  पी0के0द्विवेदी, मुख्य अभियन्ता  सतीश कुमार, मुख्य अभियन्ता विद्युत यॉत्रिक  संजय कटियार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अभिषेक सिंह, जोनल अधिकारी मदन गोपाल,  संजय ममगई,  दर्शन चन्द्रा, आर0पी0 श्रीवास्तव, पर्यावरण अभियन्ता  उत्तम कुमार, अधिषाशी अभियन्ता राधे कृष्ण लाल, नगर अभियन्ता, पशुधन अधिकारी डा0 विजय अमृत राज, लेखाधिकारी  अक्षय कुमार, राजस्व निरीक्षक तथा आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment