प्रयागराज।
नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2024 को प्रशासनिक व्यवस्था एवं नगर निगम हित में अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यावंटन में संशोधन करते हुए विभाजन/प्रतिनिधायन किया गयाः-
श्रीमती रत्नप्रिया (अपर नगर आयुक्त) को सामान्य प्रशासन, आडिट, विद्युत, एस0बी0एम0, स्मार्ट सिटी, पेशंन, पर्यवेक्षणीय अधिकारी जोन 07 व 08 एवं इनके बिलों पर पे आर्डर करना आदि के कार्य आवंटित किये गये। अम्बरीश कुमार बिन्द (अपर नगर आयुक्त) को प्रभारी लाईसेन्स/विज्ञापन, सी0एम0ग्रिड योजना/नगर सृजन योजना, वेतन, पेशंन, जीवन बीमा, निर्वाचन, जनगणना, परिसीमन, महिला शिल्पाभवन एवं नर्सरी स्कूल, आदि के कार्य आवंटित किये गये। दीपेन्द्र यादव (अपर नगर आयुक्त) को कर्मशाला, स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य स्टोर, पर्यवेक्षणीय अधिकारी जोन 03 व 04 एवं इनके बिलों पर पे आर्डर करना, आदि के कार्य आवंटित किये गये। अरविन्द कुमार राय (अपर नगर आयुक्त) को नजूल, प्रोटोकॉल, विस्तारित ग्राम समाज भूमि/भवन, वेन्डिग जोन एवं सेल्टर होम, रैन बसेरा, पशुधन, जन सूचना अधिकार, अतिक्रमण, यातायात, फेरी नीति, आदि के कार्य आवंटित किये गये। अरूण कुमार गुप्ता (अपर नगर आयुक्त) को विधि विभाग, माध मेला, कुम्भ मेला आदि के कार्य आवंटित किये गये। अनुपम शुक्ला (उप नगर आयुक्त) को उप प्रभारी नजूल, उप प्रभारी अतिक्रमण, यातायात अन्य कार्य आवंटित किये गये। अखिलेश त्रिपाठी (सहा0 नगर आयुक्त) को जोनल अधिकारी जोन सं0 05 नैनी, के कार्यो का आवंटन किया गया। नवनीत संखवार (सहा0 नगर आयुक्त) को जोनल अधिकारी जोन सं0 03 कटरा व 07 फाफामऊ, के कार्यो का आवंटन किया गया। सुर्दशन चन्द्रा (कर निर्धारण अधिकारी) को जोनल अधिकारी जोन सं0 08 झूंसी, के कार्यो का आवंटन किया गया। दिलीप कुमार श्रीवास्तव (कर अधीक्षक) को जोनल अधिकारी जोन सं0 02 मुटठीगंज, के कार्यो का आवंटन किया गया।