दिवाली का त्यौहार आने वाला है इससे पहले धनतेरस मनाई जाएगी। धनतेरस पर खरीदारी करने का खास महत्व होता है। धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर खरीदारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में सुख समृद्धि आती है।
आमतौर पर धनतेरस के दिन लोग घर में सोना चांदी धातु के बर्तन वहां कपड़े जमीन समेत कई तरह की वस्तुएं खरीदते हैं। इसके अलावा प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और धन कुबेर की पूजा भी की जाती है।
धनतेरस के दिन वैसे तो किसी भी तरह की खरीदारी करना बहुत शुभ होता है। लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं जिन्हें खरीदने से घर में सुख समृद्धि का वास सदैव बना रहता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव घर पर बरसती रहती है।
मिट्टी और धातु की मूर्ति
मिट्टी की मूर्ति को पंचतत्व का प्रतीक माना जाता है। मिट्टी की मूर्ति का पूजन करने से घर में धन धान्य और सुख समृद्धि का वास होता है। मिट्टी की मूर्ति के अलावा अष्टधातु, सोने या चांदी की प्रतिमा को भी धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं।
झाड़ू जरूर खरीदें
धनतेरस के शुभ मौके पर झाड़ू खरीदना अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। झाड़ू को साफ सफाई का प्रतीक माना जाता है। साफ सफाई वाली जगह पर ही मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए धनतेरस की मौके पर झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
पीतल धातु के बर्तन
धनतेरस की शुभ मौके पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ और लाभदायक होता है। माना जाता है कि भगवान धन्वंतरि की प्रिया धातु पीतल है। ऐसे में भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पीतल का इस्तेमाल करना चाहिए और पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए।
साबूत खड़ी धनिया
धनतेरस के दिन सबूत खड़ा धनिया खरीदना चाहिए जिससे पूरे वर्ष माता लक्ष्मी और धन कुबेर की कृपा मिलती रहती है। सबूत खड़ा धनिया खरीद कर माता लक्ष्मी और धन कुबेर को चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। माता लक्ष्मी का घर में सदैव वास होता है।
कौडी जरूर खरीदें
धनतेरस के दिन कौड़ी भी खरीदी जाती है जिसे धन का प्रतीक माना जाता है। कौड़ी खरीद कर माता लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए जिससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इन सभी सामानों को धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर खरीदने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। घर में सुख शांति की कोई कमी नहीं रहती।