चीनी मूल की मशहूर अमेरिकी गायक और गीतकार कोको ली का बुधवार को निधन हो गया है। वह 48 वर्ष की थीं। हांगकांग के एक अस्पताल में कोको ने आखिरी साँसे ली। बता दें, गायिका पिछले एक साल से डिप्रेशन से जूझ रही थी। उन्होंने हाल ही में सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके बाद वह कोमा में चली गयी थी। कोको के निधन की जानकारी उनकी बहन कैरोल और नैंसी ली ने सोशल मीडिया के जरिए दी। दोनों ने अपनी बहन की बचपन से लेकर अबतक की तस्वीरों की एक वीडियो साझा की। इसके साथ उन्होंने फैंस के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा।
कैरोल और नैंसी ली ने नोट में लिखा, ‘CoCo को पसंद करने वाले सभी प्रशंसकों और मित्रों के लिए। बहुत दुख के साथ, हम यहां सबसे विनाशकारी खबर दे रहे हैं। कोको कुछ वर्षों से डिप्रेशन से पीड़ित थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उसकी हालत काफी बिगड़ गई। हालाँकि, कोको ने पेशेवर मदद मांगी और डिप्रेशन से लड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुख की बात है कि उसके अंदर का राक्षस उस पर हावी हो गया।’
गायिका की मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी देते हुए ली बहनों ने लिखा, ‘2 जुलाई को, कोको ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल लेजाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने कोको को कोमा से बचाने की कोशिश की। डॉक्टरों में कोको का इलाज करने की तमाम कोशिश की लेकिन बावजूद इसके उसे बचाया नहीं जा सका। 5 जुलाई, 2023 को उनका निधन हो गया।’