जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारियों से की वार्ता
…………………….
प्रयागराज।(ऋतु राज पाण्डेय) उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को लगभग 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी गंगापार के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सामूहिक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी की समस्याएं सुनी व वाह भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसेवा राहत शिविर के बारे में भी जानकारी ली। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम से अपनी समस्याओं में कोटेदारों द्वारा घटतौली, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं की जन समस्या का निदान ना करना, पुलिस विभाग जैसे कई अन्य समस्याएं डिप्टी सीएम तक कार्यकर्ताओं ने पहुंचाई। डिप्टी सीएम ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इन सभी विषयों पर उचित कार्यवाही होगी। वीडियो कान्फ्रेंस में वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय,क्षेत्रीय महामंत्री अमर नाथ यादव,क्षेत्रीय मंत्री निर्मला पासवान,पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पाण्डेय, जिला महामंत्री जीतलाल त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राजू पाल,डॉ प्रशांत गुप्ता,उमेश शुक्ला, सुशील तिवारी,त्रिभुवन सिंह,कुलदीप सोनी,आलोक भूषण,आत्मा धर द्विवेदी,संदीप गुप्ता,मण्डल प्रभारी ज्ञानेश्वर शुक्ला,सुरेंद्र चौधरी,दिलीप चौरसिया,अजय पाण्डेय,मुकुंद लाल मौर्य,आलोक मिश्रा,आईटी जिला संयोजक निमिष खत्री,पवन जायसवाल,अभिषेक केसरवानी आदि लोग रहे।