जिलाधिकारी ने कांटी जसरा में बनाये गये अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

प्रयागराज।
जिलाधिकारी  संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को अस्थायी गोआश्रय स्थल कांटी जसरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल में कुल गोंवशों की संख्या के बारे में जानकारी ली, जिसपर प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी द्वारा बताया कि गोआश्रय स्थल में कुल 152 गायें है। जिलाधिकारी ने जिसमें से गर्भवती गायों को अलग शेड में व्यवस्थित करते हुए उनकी विशेष देखभाल किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अस्वस्थ गोवंशों को अलग रखकर उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए की गयी व्यवस्था ठीक न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी जसरा से स्पष्टीकरण एवं सचिव को मुख्यालय से सम्बद्ध किये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं के बारे में प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निराश्रित गोवंशों के लिए भूसे के साथ-साथ हरे चारे की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संरक्षित गोवंशों के टीकाकरण के साथ-साथ नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के भी निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने गो-वंश आश्रय स्थल पर भूसा, चारा, पानी की मुकम्मल व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी जसरा को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है।

Related posts

Leave a Comment