प्रयागराज। जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा और भगवान राम के आदर्शों से परिचय कराने के लिए दशहरा पर्व पर राम कथा मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के चार सदनों अरावली, निलगिरी, शिवालिक और उदयगिरि के बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।दोनों वर्गों में आयोजित कथा मंचन में राम कथा के विविध प्रसंग मंच पर सजीव हो गए। अरावली सदन ने केवट प्रसंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीता हरण का प्रसंग निलगिरी सदन, शिवालिक सदन ने रावण वध और भरत मिलाप प्रसंग का मंचन उदयगिरि सदन ने प्रस्तुत किया। जो काफी सराहे गए।बालिका वर्गों में सबसे अच्छा प्रसंग लक्ष्मण मूर्छा का रहा।वरिष्ठ बालिका ए सदन ने इसे प्रस्तुत किया था, जबकि वरिष्ठ बालिका द्वितीय सदन ने लव – कुश प्रसंग को जीवंत कर दिया। कनिष्ठ बालिका वर्ग ने राम वन गमन का आदर्श प्रस्तुत किया।
विद्यालय के छात्र छात्राओं और स्टाफ ने भरपूर आनंद उठाया।प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रमोद मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संचालन डॉक्टर अरविंद चौधरी ने किया।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर डीके त्रिपाठी जी ने इस कार्यक्रम के सफलता के लिए अध्यापकों और मंचन करने वाले विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में अंशिका, दिव्या, आरती निष्ठा, शैलजा, सुनिधि, मनस्वी, सुहानी, अनामिका, हर्षिका, अदिति पलक, सृष्टि, आस्था, आंचल, संध्या, आयुषी, आयुषवर्धन आदि ने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।