बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र से ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी और दुनिया भर में अपना नाम कमाया।
पर्दे पर एक्ट्रेस ने रोमांटिक रोल से लेकर कई ऐसे रोल भी निभाए, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं डिंपल कपाड़िया के उन किरदार के बारे में जिन्होंने उन्हें पर्दे पर एक अलग पहचान दिलाई।
डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म
डिंपल कपाड़िया ने फिल्म निर्माता राज कपूर की ‘बॉबी’ (1973) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म सुपरहिट हुई और डिंपल सबके दिलों पर छा गईं। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।
इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने पर्दे पर दूरी बना ली थी, जिसका कारण था उनकी शादी। पहली फिल्म के बाद डिंपल ने एक्टर राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। शादी के बाद एक्ट्रेस ने दो बेटियों को जन्म दिया ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना।
राजेश खन्ना और डिंपल की शादी लंबे समय तक नहीं चली और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया, लेकिन कभी तलाक नहीं लिया। 11 साल के लंबे ब्रेक के बाद डिंपल ने एक बार फिर कमबैक किया और इस बार एक्ट्रेस का एक अलग अंदाज पर्दे पर नजर आया।
जख्मी औरत
डिंपल के कमबैक में एक फिल्म ऐसी भी थी जिसे लेकर विरोध होने लगा था। यह फिल्म थी ‘जख्मी औरत’। इसमे डिंपल कपाड़िया के साथ राज बब्बर लीड रोल में थे। इस फिल्म में लड़कियों और महिलाओं का एक गैंग दिखाया गया था, जो दुष्कर्म करने वाले आरोपियों से बदला लेता है। फिल्म की कहानी में किरण दत्त (Dimple Kapadia) एक पुलिस अफसर बनती है। इस फिल्म को डायरेक्ट अवतार भोगल ने किया था।
रुदाली
1993 में रिलीज हुई फिल्म रुदाली में डिंपल नजर आई। रुदाली महाश्वेता देवी की कहानी पर बनी फिल्म है। इसमें राजस्थान की उन महिलाओं का दर्द बयां किया गया था जो बड़े घरों में किसी की मृत्यु हो जाने पर मातम मनाने उस घर में जाकर रोने का काम कई पुश्तों से करती है। डिंपल कपाड़िया ने रुदाली में शनिचरी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
दृष्टि
फिल्म दृष्टि में डिंपल ने बेहतरीन एक्टिंग की। इसमें उन्होंने संध्या का रोल निभाया था। डिंपल ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए बहुत तारीफें बटोरी. इस फिल्म के लिए उन्हें बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
‘सास बहू और फ्लेमिंगो’
हाल ही में रिलीज हुई डिंपल की ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार एक मजबूत मुखिया और ड्रग माफिया की भूमिका निभाई है। वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर इस धंधे संभालती हैं।