प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सभी नेता अपने अपने चुनावी क्षेत्रों में सक्रिय हो गये हैं। विपक्षी दलों के राजनेताओं ने सरकार को घेरे में लेकर सवाल दागने शुरू कर दिये हैं। प्रयागराज, शहर दक्षिणी से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी शशांक त्रिपाठी ने चुनावी हुंकार भर दी है। शशांक त्रिपाठी ने सरकार पर सीधा सवाल दागते हुए कहा की भाजपा सरकार जब देश में और प्रदेश में विपक्ष में थी और सत्ता में आना चाहती थी तो भाजपा के सारे बड़े और छोटे नेता जो बातें कहते थे कि महंगाई बहुत ज्यादा है ,पेट्रोल डीजल की कीमत बहुत ज्यादा है, गैस की कीमत बहुत ज्यादा है, बिजली की कीमत बहुत ज्यादा है, किसानों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है , नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं,चिकित्सा के क्षेत्र में और शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नहीं हो रहा है, अब उन्ही नेताओं के महंगाई बढ़ने, बिजली, पेट्रोल, गैस की कीमतों के आसमान छूने पर कोई बयान तक नहीं आते। इन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है, सब बस अपना स्वार्थ साधने में लगे रहते हैं।
जनता के हित के लिए किए गए झूठे वादों जिन पर भरोसा करके हम सब ने भाजपा की सरकारें बनवाई उनमें से जनहित का एक भी वादा भाजपा पूरा नहीं कर पाई।
शशांक त्रिपाठी का जनसंपर्क लगातार जारी है। छिवकी, नैनी ददरा, राम बाग, कीड गंज, चौकी करामत, बैरहना, अरैल आदि क्षेत्रों में जनबैठके चल रही हैं,शशांक त्रिपाठी अपने सभी कार्य कर्ताओं के साथ लगातार मीटिंग्स करते रहते हैं और पूरे उत्साह से जनता के बीच कार्यरत हैं। शशांक त्रिपाठी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं, उन्हें सांत्वना देते हैं और समस्याओं के स्थायी हल निकालने का पूरा विश्वास दिलाते हैं। शशांक त्रिपाठी की लोकप्रियता शहर दक्षिणी की जनता के बीच प्रभावी रूप से बढ़ती जा रही है। शशांक त्रिपाठी समाजवादी पार्टी की प्रभावी नीतियों को जनता के बीच सरल तरीके रखते हैं। युवाओं के बीच शशांक त्रिपाठी की अच्छी खासी लोकप्रियता देखने को मिल रही है।