दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी और अभिनेता रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। एक तरफ जहां उनकी चचेरी बहनें करिश्मा और करीना बॉलीवुड में मशहूर अदाकारा हैं तो वहीं रिद्धिमा कपूर एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर न बनाते हुए दूसरी लाइन चुन ली। रिद्धिमा कपूर साहनी का जन्म 15 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने लंदन में अमेरिकन इंटरकांटिनेंटल यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग और मार्केटिंग में स्नातक किया है। फिल्मी घराने से आने के बावजूद उन्होंने फिल्मों में करियर ना बनाकर फैशन डिजाइनर बनने का फैसला किया। हालांकि 16-17 साल की उम्र में ही उन्हें फिल्मों से कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने इन ऑफर्स के लिए हामी नहीं भरी। रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से हटकर कुछ करना था, उन्हें ज्वैलरी डिजाइन के क्षेत्र में अपना अच्छा भविष्य दिखा और उन्होंने ये काम शुरू कर दिया। रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी मां नीतू कपूर के काफी करीब हैं। वह अपने हर जन्मदिन पर दिवंगत पिता ऋषि कपूर को जरूर याद करती हैं।रिद्धिमा आज एक सफल ज्वैलरी डिजाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। रिद्धिमा का ‘आर ज्वैलरी’ नाम का ब्रैंड है और वो अकेले ही करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। रिद्धिमा की डिजाइन ज्वैलरी बॉलीवुड सेलेब्स भी पहने दिख जाते हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। भरत एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं।
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...