चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत

प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के बरेठिया गांव में गुरुवार दोपहर चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

कौंधियारा के बरेठिया जारी गांव निवासी विद्यावती (38 वर्ष) पत्नी सोहन लाल खेती करके तीन पुत्र और एक पुत्री का भरण पोषण करती थी। बताया जा रहा है गुरुवार दोपहर वह किसी काम के लिए घर से पैदल जा रही थी। रास्ते में गांव के बाहर उसे एक मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेंद्र नाथ चैधरी ने बताया कि एक मैजिक की टक्कर से महिला की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment