उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मण्डल आपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के प्रमुख दायित्व के साथ –साथ अपनी अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी कुशलता के साथ करने के लिए प्रयत्नशील है |
इसी क्रम में दिनांक 15.02.2022 को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर समय 18:00 बजे रेलवे सुरक्षा बल स्टॉफ को एक लड़की रोती हुई मिली, जिसे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा टीम मेरी सहेली के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाया गया| लड़की से पूछताछ की गई तो बताया की मै घर वालो से नाराज होकर आई हूं ,और घर नहीं जाना चाहती। नाम पता पूछने पर लड़की ने अपना नाम और पता तथा अपने पिता का नाम बताया साथ में लड़की ने अपने पिता का फ़ोन नंबर भी बताया | लड़की को समझा –बुझा कर लड़की के पिता को फ़ोन पर सूचना देकर पोस्ट पर उपस्थित होने को कहा |
इसके पश्चात उक्त लड़की के पिता तथा उसकी बहन पोस्ट पर लगभग 19:30 पर उपस्थित हुए | इसके बाद जरूरी कार्यवाही कर के और यह सुनिश्चित कर की उपस्थित व्यक्ति लड़की का पिता है ,उप निरीक्षक अरुण मलिक के समक्ष मेरी सहेली स्टाफ ने उक्त लड़की को उसके परिवार के सुपुर्द किया | लड़की के परिवार ने रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ में धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया |