नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्धारित डिजिटल पेमेन्ट महा अभियान के तहत निर्धारित की गयी रैली का आयोजन स्व0 चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं0 1 से पत्रिका चौराहा सिविल लाइन्स तक किया गया, जिसमें समस्त नगर वासियों/भवन स्वामियांे/कर दाताओं से नगर निगम के गृहकर व जलकर के भुगतान को डिजिटल माध्यमों से किये जाने की अपील की गयी जो भुगतान सम्बन्धी प्रक्रिया में अबतक सबसे नवीनतम पारदर्शी एवं उन्नत व्यवस्था है। जिसमें नागरिक जब चाहे अपने भवन के गृहकर की जानकारी स्वंय अपने स्तर पर कर सकता है। उक्त रैली में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान को भी शामिल किया गया। जिसका उददेश्य नगर निगम के परिसीमा में प्लाटिक की पन्नियों के छोटे-छोटे प्रतिबन्धित प्लाटिक, रिसाईकिल प्लाटिक के सामानों आदि को नष्ट किये जाने एंव उनका पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोग न करने हेतु नागरिकों को जागरूक किया गया। उक्त रैली में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पी0के0द्विवेदी के नेत्तृव में जोनल अधिकारी संजय ममगई, अधिशाषी अभियन्ता जलकल शिवम मिश्रा, कर अधीक्षक श्रीमती मोनिका एवं श्रीमती जया सिंह के साथ नोडल राजस्व निरीक्षक श्रीमती आदि शक्ति मिश्रा एवं राजस्व निरीक्षक कमलेश पाण्डेय, हर्षवर्धन, राजेश कुमार, सुरजीत तिवारी, जलकल विभाग के कर्मचारी, आई0ई0सी की टीम एवं अन्य आउटसोर्स कर्मचारी रैली में सम्मिलित हुए।
उपरोक्त विषय पर रैली सम्पूर्ण जुलाई माह में आयोजित की जाएगी।