गुरु नानक पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में खान पान और गलत दिनचर्या से बढ़ रही समस्या के बारे में बताया गया
  नवाबगंज/प्रयागराज। गुरु नानक पब्लिक स्कूल नवाबगंज के स्वास्थ्य कार्यशाला में स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया कहा गया कि बदलते खान पान और गलत दिनचर्या ने लोगों के स्वास्थ्य पर खराब असर डाला है नई नई बीमारियों ने भी तेजी के साथ लोगों को चपेट में लेना शुरू किया है खासकर किशोर उम्र के बच्चों में यह समस्या तेजी से बढ़ी है ऐसे में खानपान सुधारने और दिनचर्या को ठीक करना जरूरी है संवाद नियम कार्यक्रम के तहत रविवार को टीनएजर्स स्कूली छात्राओं के साथ उनकी माताओं को भी स्वास्थ्य एवं बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के जरिए, बीमारियों और उनके आंकड़ों को प्रस्तुत किया गया। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि किशोर उम्र छात्राएं अपनी शारीरिक समस्याओं और बीमारियों को बताने में संकोच कत्तई न करें, माताएं भी उनको सुनकर निदान जरूर बताएं। बताया गया कि किशोर उम्र में शारीरिक बदलाव के साथ ही साथ मनोदशा में बदलाव होता है। एनीमिया, कुपोषण, चिड़चिड़ापन, तनाव, गुस्सा, संक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं से किशोर उम्र बच्चों को जूझना पड़ता है। संकोचवश बच्चे बताते नहीं, अक्सर कुढ़न के शिकार हो जाते हैं। गार्जियन, खासकर माताएं इग्नोर करने के बजाय, गंभीरता से सुनकर, समझाने की पहल करें। मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ पत्रकार गुरुदीप त्रिपाठी ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया। श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे तमाम परिवारों में जागरूकता पैदा होगी। अनुराग त्रिपाठी, आदित्य सौरभ, सागर कपूर, विशाल सिंह, उप प्रधानाचार्या सरस्वती शुक्ला, प्रिया सिंह, शिवि, दीपिका भट्टाचार्य ने भी विचार रखे। मुख्य अतिथि गुरुदीप त्रिपाठी को सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला में राहुल चित्रांशी, प्रदीप कुमार पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा। आरके त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment