गुरु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को मिलेगा भर-भर के कष्ट

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को गुरु का दर्जा प्राप्त है। गुरु की गिनती शुभ ग्रहों में होती है।  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, देवगुरु को बुद्धि, विवेक, यश, सम्मान, धन और संतान का प्रतीक माना जाता है।  ज्योतिष के अनुसार गुरु लगभग एक वर्ष के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं, गुरु को एक राशि में दोबारा से आने में करीब एक साल से ज्यादा का समय लगता है। 1 मई 2024 को गुरु का राशि परिवर्तन हुआ है। मेष राशि की यात्रा को विराम देते हुए गुरु अपने शत्रु की राशि वृषभ में प्रवेश कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है और गुरु-शुक्र के बीच शत्रुता का संबंध है। गुरु का अपने शत्रु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के लिए यह बेहद ही कष्टकारी हो सकता है। बीते 1 मई को देव गुरु वृषभ राशि में प्रवेश तो कर चुके हैं। वहीं 3 मई को गुरु वृषभ राशि में अस्त हो गए है। इतना ही नहीं, नवांश कुंडली में गुरु 18 दिन के लिए नीच के होकर अतिचारी हो गए हैं। गुरु के अतिचारी होने से कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ जाएगी। आइए जानते है किन 3 रााशियों मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु छठे भाव में अतिचारी होकर गोचर हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का छठा भाव रोग और शत्रु का कारक माना जाता है। धनु राशि वालों की सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। कुछ पुराने रोग दोबारा से उभर सकते हैं। धन हानि हो सकती है जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपके शुत्र हावी हो सकते हैं। कार्यों में बांधाएं आएगी और रुकावटें लगेंगी। आत्म विश्वास कम हो जाएगा। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु 8वें भाव में होकर अतिचारी हुए हैं। ऐसे में आपको एक साथ कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। परेशानियों के चक्कर में जातकों के ऊपर अच्छा-खासा दबाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। घर और कार्य स्थल पर आपके ऊपर नकारात्मक प्रवृति हावी हो सकती है। अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए वित्तीय समस्याओं को झेलना पड़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु तीसरे भाव में अतिचारी होकर भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में यह आपके लिए बिल्कुल शुभ नहीं है। आपको अलग-अलग कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में परेशानियां और रुकावटें आएगी, जिस वजह से आपका मन परेशान हो सकता है। आर्थिक रुप से आपके लिए समय अच्छा नहीं है। धन हानि और सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Related posts

Leave a Comment