गाड़ी संख्या 22415/22416 बनारस-नई दिल्ली- बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन

वाराणसी जं. (कैंट) रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

 प्रयागराज ।  सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि बनारस (BSBS) स्टेशन से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 22415/22416  बनारस-नई दिल्ली-बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक /गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन किया गया है यह ट्रेन  नियमित रूप से उत्तर रेलवे के वाराणसी स्टेशन से संचालित की जाएगी l दिनांक 21.12.2023 से गाड़ी संख्या 22415 बनारस-नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रारंभिक स्टेशन बनारस के स्थान पर वाराणसी जं. (कैंट) निर्धारित किया गया है l

दिनांक 21 दिसम्बर 2023 से वन्दे भारत ट्रेन की नियमित सेवा प्रत्येक मंगलवार (दोनों ओर) को छोड़ कर सप्ताह में 06 दिन चलेगी तथा गाड़ी संख्या 22415 वाराणसी जं.-नई दिल्ली वन्दे भारत वाराणसी जं. (कैंट) से सुबह 06:00 बजे प्रस्थान करेगी एवं प्रयागराज जं. पर इसका आगमन समय 07:30 बजे एवं प्रस्थान समय 07:34 बजे रहेगा तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इसका आगमन 09:26 बजे एवं प्रस्थान 09:30 बजे होगा एवं यह गाड़ी उसी दिन पूर्वान्ह 14:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगीI वापसी में गाड़ी संख्या 22416 नई दिल्ली-वाराणसी जं. (कैंट) वन्दे भारत एक्सप्रेस सायंकाल 15:00 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इसका आगमन 19:08 बजे एवं प्रस्थान 19:12 बजे रहेगा एवं प्रयागराज जं. पर इसका आगमन समय 21:11 बजे एवं प्रस्थान समय 21:15 बजे होगा तथा यह गाड़ी उसी दिन रात्रि 23:05 बजे बनारस पहुंचेगी I

Related posts

Leave a Comment