गांव चलो अभियान शंकरगढ़ मंडल कार्यशाला में भाजपाइयों ने प्रत्येक बूथ जिताने लिया संकल्प

4 फरवरी से 11 फरवरी के मध्य 24 घंटे प्रवास पर गांव गांव कमल खिलाने पहुंचेंगे कार्यकर्ता
प्रयागराज। भारत ही नहीं विश्व ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के शक्ति और सामर्थ्य का लोहा माना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 2014 से निरंतर प्रत्येक चुनावों में कमल खिलाकर केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार बनाकर हनुमान जैसी शक्ति सामर्थ्य को बार-बार सावित किया है। 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को प्रत्येक बूथों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी बूथ के प्रवासी और संयोजकों के कंधे पर है जिसें पूरा कर भारत को मोदी जी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनानें के लक्ष्य को पूरा करना है उक्त बातें शंकरगढ़ मंडल के “गांव चलों अभियान” के कार्यशाला को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कही शंकरगढ़ ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को बिन्दूबार विषय को रखते हुए कहा। श्री चतुर्वेदी ने प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ताओं को 24 घंटे का प्रवास कर भाजपा सरकार के गरीब कल्याण नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज के अलग-अलग घटक से संवाद और सम्पर्क कर लोकसभा चुनाव में जनसमर्थन जुटाने और पिछले चुनाव से 10 प्रतिशत अधिक मत का लक्ष्य हासिल करने को प्रेरित किया। सहीं कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ जितानें का संकल्प लिया।अध्यक्षता दूसरी बार नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शंकरगढ़ अखिलेश सिंह पटेल ने करते हुए करणीय विन्दूओ को रखकर मंडल के सभी लक्ष्यों को कार्यकर्ताओं संग पूरा करनें का आश्वासन देकर स्वागत व आभार व्यक्त किया। संचालन अभियान के मंडल संयोजक रत्नाकर त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला को जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार,आईटी जिला संयोजक शतीश विश्वकर्मा,विधानसभा संयोजक अमन मिश्रा आदि ने सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल,संजीव मिश्रा,मंडल महामंत्री करुणापति त्रिपाठी, सुजीत केसरवानी,उमा वर्मा,संदीप सिंह,इन्द्रजीत मिश्रा,अनूप केसरवानी,सुधा गुप्ता आदि के साथ मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,शक्तकेन्द्र संयोजक,गांव चलों अभियान के प्रवासी-संयोजक आदि भारीं संख्या में उपस्थित रहें। दो सत्रों में कार्यशाला सम्पन्न हुई। 4 फरवरी से 11 फरवरी तक 24 घंटे प्रवास पर रहेंगे कार्यकर्ता।

Related posts

Leave a Comment