गणेश उत्सव के दस दिनों में इन चीजों का लगाएं भोग

भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि पर सुख और समृद्धि के देवता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है। गणेश उत्सव का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाला ये उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस दौरान घरों और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी। इसी दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। ये महोत्सव दस दिन बाद यानी अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ ही समाप्त किया जाता है। इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इन दिनों भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को कौन से भोग लगाने चाहिए…

गणेश उत्सव पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग 
  • भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। ऐसे में भगवान गणेश के जन्मोत्सव के दिन मोदक का भोग लगाएं। इससे बप्पा शीघ्र प्रसन्न होंगे।
  • मान्यताओं के अनुसार, गणेश उत्सव के दूसरे दिन भगवान गणपति को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना उत्तम होता है।
  • वहीं तीसरे दिन एक दन्त दया वंत की पूजा में बेसन के लड्डू जरूर शामिल करें।
  • भगवान गणेश को केले का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। इस लिए गणेश उत्सव के दौरान प्रसाद में केले का फल जरूर शामिल करें।
  • गणेश जी को मखाने की खीर पसंद है। ऐसे में उन्हें प्रसाद के रूप में मखाने की खीर जरूर चढ़ाएं।
  • गणेश जी की पूजा में नारियल जरूर शामिल करें।
  • विघ्न विनाशक गणेश की पूजा में मेवे के लड्डू का भोग लगाएं।
  • मन्यता है कि दूध से बना कलाकंद भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। पूजा में कलाकंद का भोग लगाएं।
  • केसर से बनाएं गए श्रीखंड भगवान लंबोदर को भोग के रूप में जरूर अर्पित करें।
  • साथ ही तरह-तरह के मोदक का भोग लगाकर आप बप्पा को प्रसन्न कर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment