खराब मौसम में आगज में पहुंचने पर चौक मंडल के पदाधिकारियों किया धन्यवाद : नंद गोपाल गुप्ता नंदी

प्रयागराज ! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी कानपुर में आयोजित आगाज 2022 की सफलता के बाद  प्रयागराज पहुंचे। मंत्री नन्दी ने भाजपा चौक मंडल की महिला मोर्चा एवं पिछड़ा मोर्चा की पदाधिकारियों के घर जाकर मिले। पदाधिकारियों के साथ उनके परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मंत्री नन्दी सोमवार को जॉन्सेनगंज में जय किशन चौरसिया, भागवत बाग अतरसुइया में कुमकुम श्रीवास्तव, नखासकोहना में रितिका गुप्ता, करेलाबाग कॉलोनी तुलसीपुर में पवन गुलाटी,  कमलेश सहाय, दशरथ लाल कनोजिया, उर्मिला सिंह, राकेश सिंह, बहादुरगंज में नितुल निषाद, विमलेश गुप्ता के घर पहुंचे।
मंत्री नन्दी ने बारिश और ठंड के बीच प्रतिकूल मौसम में भी कानपुर में आयोजित आगाज में भारी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं पदाधिकारियों ने भी  आगाज के सफल आयोजन के लिए मंत्री नन्दी को बधाई दी।
मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, सुमित वैश्य, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, लोकेंद्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मा,  रणविजय सिंह मंडल अध्यक्ष, विनीत निषाद, सोनू सिंह, संजीव केसरवानी, विनोद निषाद, गौरव पाल रोहित कनौजिया, शंभू शरण श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment