कोर मुख्यालय में सेवा निवृत्त हुए लोगों के कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

प्रयागराज। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज मुख्यालय के “पंचशील सभागार” में दिनांक 30/06/2023 को माह जून 2023 में सेवानिवृत हुए  संजय कुमार मिश्रा, प्रमुख मुख्य अभियन्ता/कोर, श्रीमती सुनीला यादव, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी/कोर,  सुनीत मालवीय, मुख्य कार्यालय अधीक्षक/विद्युत विभाग/कोर,  श्याम बाबू गुप्ता, वाहन चालक/सामान्य विभाग/कोर,  लाल बहादुर सिंह यादव, हेल्पर/भण्डार विभाग/कोर की रेल सेवा से विदाई के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जो  प्रमोद कुमार महाप्रबंधक, कोर की गरिमामयी उपस्थिती में सम्पन्न हुआ।  इसमें समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सेवानिवृत होने वाले सभी 05 रेल सेवकों को महाप्रबंधक द्वारा सेवा प्रमाण पत्र एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल दे कर सम्मानित किया। महाप्रबंधक  नें सेवानिवृत होने वाले रेल सेवकों को भाव भीनी विदाई के साथ ही दीर्घायु होने तथा उत्तम स्वास्थ्य  की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन  आर.सी. साहू, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, कोर द्वारा किया गया।

Related posts

Leave a Comment