बॉलीवुड की दुनिया दूर से जितनी खूबसूरत दिखाई पड़ती है अंदर से उतनी ही काली है। यहां जब तक स्टारडम होता है तकतक मीडिया और फैंस आपके दीवाने होते हैं लेकिन जैसे ही स्टारडम खत्म हुआ लोग आपको भूल जाएंगे। सिनेमा का यहीं दस्तूर है कि उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है लेकिन ढलते सूरज को कोई नहीं पूछता। आज आपको इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सितारों के बारे में जो एक समय में सिनेमा में चमके लेकिन जैसी ही वक्त ढला तो वह सितारे पाई-पाई को मोहताज हो गये।
गीता कपूर
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म पाकीजा की हीरोइन गीता कपूर का है। गीता कपूर को बुढ़ापे में उनका बेटा अस्पताल में छोड़ कर भाग गया। बीमार मां की तबियत खराब हुई तो बेटे ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। मां से अस्पताल में उन्होंने कहा कि वह एटीएम से पैसे निकालने जा रहा हैं और उन्हें छोड़ कर चला गया। मां रोती- बिलखती रही लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। अस्पताल का बिन डेढ़ लाख था लेकिन कोई मदद नहीं कहने आया। मीडिया में जब ये बात आयी तो बॉलीवुड के फिल्मकार अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने गीता कपूर के इलाज का खर्चा उठाया और अंतिम समय तक उनका ख्याल रखा।
![]() |
राज किरण
परिवारिक फिल्मों के दगाबाज भाई का किरदार निभाने वाले राज किरण ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में काई किया ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वह फिल्मों में एहसान फरामोश बेटे और भाई का रोल ज्यादा करते थे। उन्होंने फिल्म घर हो तो ऐसा, प्यार का मंदिर, घर एक मंदिर, ये कैसा इंसाफ आदि फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उन्हें 1997-98 में टीवी सीरियल आहट के एक एपिसोड में देखा गया था तब से वह बॉलीवुड से गायब है। काफी समय बाद एक रिपोर्ट सामने आयी कि वह अमेरिका के एक मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती है। वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे। राज करण को लेकर उनकी दोस्त दीप्ति नवल ने एक पोस्ट शेयर करके उनके बारे में पूछा था। उन्होंने लिखा था कि “फ़िल्मी दुनिया के एक दोस्त की तलाश में उसका नाम राज किरण है -हमें उसके बारे में कोई खबर नहीं है’। राज करण काफी डिप्रेशन में थे। उनके बारे में ताजा जानकारी जो सामने आयी थी वह यह थी कि वह न्यूयार्क में टेक्सी चलाकर अपना गुजारा कर रहे थे।
![]() |
मिलाती शर्मा
भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मिताली शर्मा ने अपने घरवालों से बगावत करके फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। बड़े-बड़े सितारों की तरह उन्हें भी लगा कि उनकी जिंदगी में भी एक दिन नाम और शौहरत आएगी लेकिन अफसोस सिनेमा की दुनिया के काले अंधेरे ने उनकी चमक लो निगल लिया। कुछ समय पहले पुलिस ने मिताली को एक एक गाड़ी का शिशा तोड़ते हुए गिरफ्तार किया। मिलाता मुंबई में भिख मांग कर चोरी करती थी वह मानकिस रूप से ठीक नहीं थी।
![]() |
अलीसा खान
एक्ट्रेस अलीसा खान को कुछ समय पहले मुंबई की सड़को पर घूमते देखा गया। वह भी पाई-पाई को मौहताज है। उन्होंने बताया कि बॉयफ्रेड के साथ लड़ाई के बाद उन्हें परिवार वालों ने बदनामी के डर से घर से निकाल दिया। उनके पास न रहने का ठिकाना है न पेट भरने के लिए काम। उनका दावा है कि वह कई फिल्म में काम कर चुकी है।
![]() |
गितांजली नागपाल
फिल्म फैशन में कंगना रनौत ने जिस मॉडल का किरदार निभाया था वह गितांजली नागपाल का ही था। एक समय में गितांजली नागपाल टॉप की मॉडल हुआ करती थी लेकिन नशे की लत ने उनका करियर खत्म कर दिया। कुछ समय पहले एक एक फोटोग्राफर ने उन्हें दिल्ली के हॉज खास में देखा। जब फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर खीची तो उन्होंने एक मॉडल की तरह पॉज दिया। ये तस्वीर सामने आने के बाद सभी हैरान रह गये। पहली बार गितांजली कूड़े के ढेर में खाने का समान खोजती देखी गई थी।