लखनऊ। लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सपरिवार मिलकर बधाई दी और मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन लिया!
मंत्री नन्दी के साथ उनकी पत्नी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी व बेटे अभिषेक और बेटी जान्हवी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की!
बता दें कि नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी प्रयागराज शहर दक्षिणी सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रदेश सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है!
नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से वैश्य एवं व्यापारी वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले कानपुर में विशाल व्यापारी सम्मलेन “आगाज-2022 आयोजित करके व्यापारियों को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने में बड़ी भूमिका निभाई थी! इसके लिए उन्होंने करीब एक महीने तक पूरे प्रदेश का दौरा कर छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगपतियों के साथ बैठकें और सभायें की!
मंत्री नन्दी ने पिछले कार्यकाल में नागरिक उड्डयन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी निभाई है! उनके कामकाज को काफी सराहा गया! प्रयागराज में कुम्भ के दौरान नया सिविल टर्मिनल बिल्डिंग रिकॉर्ड 11 महीने में बनकर यात्रियों के आवागमन के लिए सुचारु हो गया। इसमें उनकी सक्रियता की चर्चा अक्सर होती है!
प्रदेश सरकार में दोबारा कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने सपरिवार मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया! साथ ही क्षेत्र के विकास एवं व्यापारी कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा! मुख्यमंत्री ने उनको उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनायें दी.
नाम- नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी
विधानसभा क्षेत्र- प्रयागराज दक्षिण
शिक्षा- 12वीं
व्यवसाय- बड़े कारोबारी
विशेष-
तीन बार विधायक और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे
पत्नी अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज की लगातार दूसरी बार मेयर हैं
प्रदेश में वैश्य समाज का बड़ा चेहरा हैं
बेहद सामान्य परिवार में पैदा हुए और संघर्षशील सियासी सफर से शीर्ष पर पहुंचे
अपने बेहतर काम और साफ-सुथरी छवि के कारण संगठन में अच्छी पकड़ है
बेहद जनप्रिय हैं और क्षेत्र की जनता के कामों पर पहल के कारण काफी लोकप्रिय हैं
उनके नेतृत्व में नागरिक उड्डयन विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने अनेक बड़ी उपलब्धियां हासिल की
चुनाव से पहले आगाज कार्यक्रम के लिए पूरे प्रदेश का दौरा कर व्यापारियों को भाजपा के पक्ष में लामबंद किया