केजरीवाल दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ, केवल झूठे वादे करते हैं’, AAP प्रमुख पर राहुल गांधी की सीधा वार

दिल्ली चुनाव को लेकर बवाना में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पहले अरविंद केजरीवाल छोटी कार में शहर में घूमते थे, बिजली के खंभों पर चढ़ते थे। उन्होंने कहा था कि मैं स्वच्छ राजनीति लाऊंगा। उसके बाद दिल्ली में सबसे बड़ा घोटाला–करोड़ों रुपये का शराब घोटाला, उनकी पार्टी ने, उनके लोगों ने किया। उन्होंने कॉरपोरेट सरकार चलाई है। पांच साल पहले, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी में स्नान करेंगे और यमुना नदी का पानी पीएंगे। पांच साल हो गये, आज तक केजरीवाल जी ने यमुना का पानी नहीं पिया।

राहुल कहा साफ तौर पर कहा कि लोगों को गंदा पानी पीना पड़ता है लेकिन केजरीवाल जी शीशमहल में रहते हैं। वह करोड़ों रुपए के घर में रहते हैं। वह साफ पानी पीते हैं और आपको गलत बयान देते हैं।’ राहुल ने कहा कि हम रोजगार, विकास और प्रगति की बात करते हैं। आपको याद होगा कि शीला दीक्षित के शासनकाल में दिल्ली में सड़कें बनी थीं। विकास हुआ। हमने झूठे वादे नहीं किये। केजरीवाल जी और मोदी जी दोनों झूठे वादे करते हैं।

केजरीवाल जी ने दिल्ली से वादा किया था कि वे यमुना नदी को साफ़ करेंगे और उसका पानी पियेंगे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आज जाकर यमुना नदी का पानी पीएं। कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल में यही अंतर है। केजरीवाल जी हमेशा झूठे वादे करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या है। लोगों को महंगा पानी खरीदकर पीना पड़ता है। लेकिन मीडिया इस बारे में कभी नहीं दिखाता। हिंदुस्तान का मीडिया जनता की आवाज उठाता ही नहीं है। आपको टीवी पर अंबानी जी की शादी दिख जाएगी, लेकिन किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों की समस्याएं नहीं दिखेंगी। टीवी में 24 घंटा बस नरेंद्र मोदी का चेहरा और नफरत की बातें देखने को मिलेंगी।

Related posts

Leave a Comment