कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया महिला किसान दिवस

आज कृषि विज्ञान केन्द्र, शियाट्स,इलाहाबाद के परिसर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ डा0अजय कुमार के प्राथर््ाना के द्वारा से हुआ। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि डा0शैलेश मारकर  का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में महिला सशक्तिकरण पोषण एंव शिक्षा  का महत्व महिलाओं को बताया। छोटे किसानों विशेषकर महिला किसानों के लिये छोटे कृषि यन्त्र जैसे की हारवेस्टींग गाउन, दास्ताने, कटाई मडाई के यंत्र, पैडी थे्रसर, मक्का छिलाई यंत्र, आंवला पीकिंग मशीन होम साइस द्वारा विकसित विभिन्न पौष्टिक उत्पादो की विस्तृत जानकारी दी। निदेशक शोध ने बताया कि आज महिलाओं की कृषि सम्बन्धित कार्यों में लगभग 60प्रतिशत की भागीदारी है इसकों ध्यान में रखकर शुआट्स विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति मोस्ट रेव्ह प्रो.राजेन्द्र बी.लाल के मार्ग दर्शन में निरन्तर प्रयासरत है। शुआट्स के निदेशक प्रसार डा0आरिफ ए0 ब्राडवे ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित गेहू, धान, मक्का एंव अलसी की नई किस्मों का प्रचार प्रसार कृषि विज्ञान केन्द्र एंव प्रसार निदेशालय द्वारा किया जा रहा है।
कृषि विज्ञान केन्द्र के विभागाध्यक्ष डा0 एस0डी0 मेंकार्टी ने महिलाओं का कृषि में अहम योगदान देने के बावजूद महिला श्रमिको कृषि संसाधनों और इस क्षेत्र में मौजूद असीम संभावनाओं मे भागीदारी बहुत कम है। इस भागीदारी को बढाकर ही महिलाओं को कृषि से हाने वाले मुनाफे को बढाया जा सकता है। इसी कड़ी में कृषि कार्य में लगी हुई महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वंय का व्यवसाय, खानपान, शरीरिक ह्नास को कम करने तथा महिला सव्यं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें स्वावलम्बी बनाने हेतु विस्तार से जानकारी दी। समन्वयक गृह वैज्ञानिक डा0निमिषा नटराजन ने सभी महिलाओं को 3 समूहों में बंाटा गया जिसमें निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसका विषय बाल विवाह रोकने में शिक्षा और परिवार के विकास में शिक्षा का योगदान है कृषि में महिलाओं की सहभागिता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, प्रर्यावरण, आदि विषयों में महिलाओं ने भाग लिया। डा0अजय कुमार ने महिलाओं की भागीदारी को सराहा और उन्हें और भी जागरूक होने के लिये प्रेरित किया क्योंकि महिला सशक्तिकरण के लिये जागरूक होना आवश्यक हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांवों की 90 महिलाओं ने भाग लिया। इसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक सुबोध यादव ने आई हुई महिलाओं को के0वी0के0 के समस्त ईकाई का प्रक्षेत्र भ्रमण कराया। इस कार्यक्रम का संचालन एंव घन्यवाद ज्ञापन संजय के0लाल द्वारा किया गया। के0वी0के0 के स्टाफ मनोज त्रिपाठी,एस.पी.सिंह.जितेन्द्र यादव,प्रमोद मसीह,बृजेश मरकुश ने भाग लिया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग किया।

Related posts

Leave a Comment