किसान मोर्चा यमुनापार के कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम से मिली एतिहासिक जीत-रमाकांत विश्वकर्मा

किसान मोर्चा यमुनापार ने खेली फूलो की होली,कार्यकर्ताओ का हुआ सम्मान
एमएलसी प्रत्याशी के साथ 2024 मे पुनः मोदी को जिताने का लिया संकल्प
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा यमुनापार द्वारा जिला कार्यालय सिविल लांइस मे मंगलवार को दोहरी खुशी का जश्न मनाया।
 जिलाध्यक्ष यमुनापार अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा 2022 में भाजपा की एतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए फूलों की होली खेली। जिलाध्यक्ष अरूण सिंह ने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को किसान मोर्चा द्धारा चुनाव मे अटूट परिश्रम करने पर अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया। एवं योगी सहित सभी मंत्रियो को शुभकामनाए दी गई। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा काशीक्षेत्र उपाध्यक्ष रमाकान्त विश्वकर्मा ने कहा जिस प्रकार अथक परिश्रम किसान मोर्चा यमुनापार के कार्यकर्ताओ ने किसानो के बीच जाकर किया और विधान सभा में एतिहासिक जीत मिली जितनी प्रशंसा की जाय कम है। साथ ही एमएलसी चुनाव मे डाँ. के. पी. श्रीवास्तव को जिताने के साथ 2024 में मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओ ने लिया। किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री यमुनापार द्धय आदेश सिंह व तारा शंकर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम मे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडे,
 किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सेवालाल पटेल,विवेक मिश्रा आशु,वीरेंद्र सिंह पटेल,योगेश पांडेय,दिनेश मौर्य,कृष्ण चंद्र पटेल,अभिषेक मौर्य,गिरीश कुमार चतुर्वेदी,नीरज द्विवेदी, राजकुमार सिंह,प्रमोद दुबे,अनूप कुमार शुक्ला, राजकमल तिवारी, कमलेश साहू, हजारी लाल पटेल, सच्चिदानंद त्रिपाठी, सुरेंद्र दुबे, चंद्रभूषण सिंह, रंजय मिश्रा, नितेश सिंह आदि के साथ सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment