लवलेश मिश्र
प्रयागराज । एक कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री विधि एवं न्याय अर्जन राम मेघवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे कानून मंत्री का महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, गंगा पार जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कानून मंत्री ने भी सबका कुशल क्षेम पूछा। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव , राजेश गोंड, प्रशांत शुक्ला, नवाब खान, आनंद जयसवाल, मो शरीफ, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र को कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई देते हुए केक काटा। सर्किट हाउस में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महानगर अध्यक्ष का मुंह मीठा कराकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। वहीं सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने केक काटकर महानगर अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन मिश्रा, अंजनी सिंह, संदीप गोस्वामी, रोहित जायसवाल, आनंद जायसवाल, आनंद दुबे, शिवा त्रिपाठी, अपूर्वा चंद्रा, विजय श्रीवास्तव, मंजेश श्रीवास्तव, बृज मोहन, दुर्गेश, महेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ,लवलेश मिश्र आदि उपस्थित थे।