कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
सहसों /प्रयागराज । शनिवार को फूलपुर विधासभा भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज सहसों के कसेरुआ कला में जनसभा करेंगे, जिसके संबंध में गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल की अध्यक्षता में व्यवस्था संबंधी एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तमाम जिम्मेदारी दी गई इस अवसर पर मुख्य रूप से कविता पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबकं त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी के सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव, जिला प्रभारी उत्तर मौर्या, जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी विधान सभा प्रभारी रमेश द्विवेदी,अरुण अग्रवाल, जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी, जिला महामंत्री मनोज निषाद, ईश्वर , विमलेश पटेल,योगेश मिश्रा, निमिष खत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन पटेल सत्यम मिश्रा हिन्दू,उमेश तिवारी, जय शुक्ला,गुड्डू राजा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने गुरुवार का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाध्यक्ष गंगापार भाजपा कविता पटेल सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्या एम एल सी सुरेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव,जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी, मनोज निषाद, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।