इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन आज शाम एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेआफ की दौड़ में जगह पक्की करने के इरादे से मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी। रोहित शर्मा की टीम जहां टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है वहीं रिषभ पंत की टीम आज के मुकाबले में जीत हासिल करते ही बैंगलोर की टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।
दिल्ली की टीम अगर आज का मुकाबला जीत लेती है तो सीधा प्लेआफ में जगह बना लेगी। टीम के पास 7 जीत से 14 अंक हैं और उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है। इस वक्त बैंगलोर की टीम भी 16 अंकों पर है लेकिन नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली उसे मात देकर आगे बढ़ सकती है।
कब होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?
21 मई, शनिवार को होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच।
कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच का टास?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच का टास शाम 7 बजे होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं।