दिल्ली में चुनावी हार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि उन्हें अभी इस पद पर बने रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी तरीके से हार हुई है। मनोज तिवारी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर से इस्तीफा देने की बात की है।आपको बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद थी। खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा था कि एग्जिट पोल भले ही कुछ और दावे कर रहे हो लेकिन भाजपा दिल्ली में 48 सीट जीतेगी। पर 11 फरवरी को चुनावी नतीजों ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भाजपा 70 में से सिर्फ 8 सीटें जीत पाई।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...