कन्फर्म हुई Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनुष्का भी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में, उन्हें बैंगलोर में पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ देखा गया। इस दौरान लोगों की नजरें अभिनेत्री के बेबी बंप पर गईं।

अनुष्का शर्मा बैंगलोर अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को चीयर-अप करने पर गई हैं। बैंगलोर में भारतीय क्रिकेट टीम का नीदरलैंड के साथ वर्ल्ड कप मैच है, जो दिवाली (12 नवंबर) को होगा। मैच से पहले कपल को एक साथ घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

हाथ थामे घूमते दिखे अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में बैंगलोर के होटल में एक साथ स्पॉट किया गया। विराट और अनुष्का हाथों में हाथ थामे घूमते हुए नजर आए। इस दौरान सभी की नजरें अनुष्का शर्मा के बेबी बंप पर पड़ी। कुछ सेकेंड्स के वीडियो में लोगों ने अनुष्का के बेबी बंप को नोटिस किया। ढीली ब्लैक ड्रेस में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इंस्टैंट बॉलीवुड ने अनुष्का और विराट का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस खुशखबरी की पुष्टि की, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। बेबी जल्द ही आने वाला और हम विरुष्का परिवार में सबसे नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

Related posts

Leave a Comment