अनिल कुमार त्रिपाठी
कौशाम्बी ! कौशांबी जनपद में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आज से ठीक 01 वर्ष पूर्व आईपीएस अभिनंदन को जिस उम्मीद से कौशाम्बी का एसपी नियुक्त किया था। उसको आईपीएस अभिनंदन सिंह ने बड़ी ईमानदारी एवं सरलता के साथ पूरा कर दिखाए। तमाम चुनौतियो से लड़ते हुए एसपी अभिनंदन का कार्यकाल आज से 01 वर्ष का सकुशल पूर्ण हो गया।
एनआरसी, सीए.ए. के दौरान फैल रही अफवाहों पे कंट्रोल, के साथ साथ कोरोना महामारी में लाकडाउन के समय लोगों को जागरूक करवाया। साथ ही बेहतरीन पुलिसिंग कार्रवाई। मोहर्रम, होली एवं नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील त्यौहार को बड़े ही शालीनता एवं अपनी गजब की कार्यशैली से पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न करवाया। बढ़ते अपराध के ग्राफ को लगातार कम किये। जनपद में विशेष अभियान चलवाकर कई इनामिया अपराधियो को गिरफ्तार करवा जेल भेजवाने का भी काम किये हैं। साथ ही आई.पी.एस अभिनंदन ने जिले में ईमानदारी की मिशाल पेश की है।
जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित लोगों ने एसपी को उनके कार्यकाल एवं कार्य की दी बधाई।
एसपी अभिनंदन का 01 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनपद के तमाम जनप्रतिनिधियो तमाम सभ्रांत लोगों ने बधाई दी। साशन के निर्देश पर एसपी अपने कार्यालय में ठीक सुबह 09 बजे पहुंचकर जनता की समस्यायों से रूबरू होते है। और सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही का निर्देश देते है। एसपी की ईमानदारी, सरलता एवं उनकी कार्यशैली से कौशाम्बी की जनता भी खुश है। जनपदवासियों ने उनकी कार्यशैली की खूब सराहना की है।