सहसों। रविवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार द्वारा सहसों के शिवाजी डिग्री कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा गंगापार निर्मला पासवान ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव प्रधानमंत्री व भाजपा की प्रमुख प्रतिबद्धता है एक साथ चुनाव होने पर धन व संसाधन चीजों का इस्तेमाल होता अचार संहिता की वजह से विकास कार्य रुक जाते हैं आजादी के बाद लगातार चार चुनाव एक साथ हुए हमारे संविधान निर्माता भी यही चाहते थे और यही परंपरा हमको सौंपी मगर कांग्रेस की तानाशाही से एक राष्ट्र एक चुनाव की परम्परा टूट गई हर दो चार महीने में देश के किसी न किसी हिस्से में चुनाव होते रहते हैं इससे सरकार बड़े नहीं ले पाती। जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि बार बार चुनाव होने से सरकारी कर्मचारी अधिकारी व जनता सब को परेशानी होती है हमारे देश का आर्थिक नुकसान होता है लोगों को बार बार वोट देने जाना पड़ता है। पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि एक साथ चुनाव होंगे तो जनता को भी सुविधा होगी खर्च भी कम लगेगा। कार्यक्रम को विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध पटेल, लक्ष्मी कांत उपाध्याय, आशीष भारतीय, आशीष केसरवानी, मृगेंद्र सिंह, गुलाब तिवारी, पूनम पटेल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विमलेश पटेल, गुलाब द्विवेदी, दीपक परासर, मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पटेल, पवन शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, कार्तिकेय त्रिपाठी, सत्या त्रिपाठी, आलोक गुप्ता,तरुण मिश्रा, शिवबाबू मोदनवाल, चंद्रिका पटेल अजय मिश्रा, आत्मा धर दुबे, सूरज यादव,सूर्यमणि पांडेय,आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोखू लाल तिवारी व संचालन मनोज निषाद ने किया।
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रबुद्ध समागम संपन्न
