उमरे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय में वीर बाल दिवस मनाया गया

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय, प्रयागराज द्वारा राज्य प्रशिक्षण केन्द्र, सूबेदारगंज में 10वें गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत के स्मरणोत्सव पर दिनांक 26 दिसम्बर 2022 को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर डिजिटल प्रदर्शनी को प्रोजेक्टर के माध्यम से सर्विस कैंप 2022-23 के प्रतिभागियों व अन्य सभी सदस्यों को दिखाया गया।

इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण केन्द्र उत्तर मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सूबेदारगंज पर आयोजित सर्विस कैंप 2022-23, जिसमें कि आगरा, प्रयागराज एवं झांसी मण्डल के रोवर रेंजर व लीडर्स भाग ले रहे हैं, के दौरान राज्य प्रशिक्षण केन्द्र पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट)  रवि कान्त शर्मा एवं राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) कु. मंजू जोशी द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर  राज बली शर्मा पूर्व राज्य संगठन आयुक्त(स्काउट) एवं  पंकज राज कन्नौजिया एवं लीडर्स उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता (स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर) में रितु सिंह, ओम वीर सिंह खेरवार, अंजली शर्मा व रेनू यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।, पेंटिग प्रतियोगिता(कब, बुलबुल) में  हर्षित सिंह, वर्षा दूबे, ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्वीज प्रतियोगिता में सत्यम शर्मा, अभिनव सिंह, पलक सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी गेम में तृप्ति, हर्षित सिंह, प्रभात ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उपरोक्त प्रतियोगिताओं में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसमें जीत हासिल करने वाले कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर तथा रेंजर को राज्य सचिव  मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (निर्माण व औद्योगिक संबंध) द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

Related posts

Leave a Comment