उप मुख्यमंत्री/प्रभारी मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। उप मुख्यमंत्री/प्रभारी मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जॉच की। उन्होंने इमर्जेन्सी वार्ड एवं जनरल वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री/प्रभारी मंत्री द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर के निरीक्षण के दौरान परियोजना से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि दिसम्बर 2022 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा, जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय, जिससे इसी सत्र से शैक्षणिक सत्र शुरू किया जा सकें। उन्होंने मजदूरों से वार्ता कर रहने, खाने-पीने एवं मजदूरी समय से मिलने की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
निरीक्षण के दौरान  सांसद  विनोद सोनकर, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायकगण  संजय गुप्ता एवं  शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा मुख्य विकास अधिकारी  शशिकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक  समर बहादुर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment