उत्तर मध्य रेलवे द्वारा एक्ट एप्रेंटिस के नवागत प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटेशन शिविर का आयोजन

प्रयागराज।

इसके अतिरिक्त रेल प्रशासन द्वारा कौशल विकास के क्रम में अपने संस्थानों में विभिन्न विषयों में अप्रेंटिस प्रशिक्षण कराया जाता है। इसी अनुक्रम में रेल भर्ती प्रकोष्ठ उत्तर मध्य रेलवे द्वारा भी वर्ष 2020-21 के नोटिफिकेशन के तहत कुल 1499 (प्रयागराज मंडल -607, आगरा-285, झांसी मंडल-451, झांसी कारखाना- 156) का पैनल जारी किया गया है। इसी अनुक्रम में वर्ष  2021-22 का 1664 रिक्तियों का पैनल प्रक्रियाधीन है।

वर्ष 2020-21 के पैनल के अधिकांश प्रशिक्षु मंडलों में रिपोर्ट कर चुके हैं और विभिन्न ट्रेड में अप्रेटिस कर रहे अप्रेटिसो का मंडल के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में ओरिएंटेशन शिविर का आयोजन किया गयाहै।

इसके तहत सार्वजनिक रूप से एक्ट अप्रेटिस 1961 की  पूर्ण जानकारी प्रदान की गई एव प्रशिक्षुओ को प्रोत्साहित किया गया ,की वह  इस अप्रेटिस के माध्यम से अधिक से अधिक तकनीकी बारीकियो को सीखे। उनको बताया गया कि, इस प्रशिक्षण से उनके कार्य सम्बन्धित गुणवत्ता बढ़ेगी उनके लिये और अप्रेटिस करने के बाद रोजगार के विभिन्न विकल्प उपलब्ध होंगे l प्रशिक्षुओं की शंकाओं के निवारण के क्रम में उन्हें स्पष्ट किया गया कि इसके उपरांत रेलवे में भी नियुक्ति के अच्छे अवसर मिलते और  उक्त प्रशिक्षण के बाद उन्हें रेल भर्ती बोर्ड लेवल 1 परीक्षा में भाग लेने पर उन्हें 20% सीटों पर वरीयता मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment