उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का रथ रुकता दिख रहा है : मनीष सिसोदिया*

लखनऊ।
इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देश के चुनाव और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। राजनीति दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण राज्य है लेकिन इस राज्य में देश की सबसे बड़ी पार्टी जो पिछले 05 साल से सत्ता में है। देश में सत्ता में है और कई राज्यों में सत्ता में है। आज उसका रथ उत्तर प्रदेश में रुकता दिख रहा है। आज उस भारतीय जनता पार्टी के साथी पार्टी को छोड़-छोड़ कर भाग रहे हैं। इसका मतलब उन लोगों को भी भाजपा का रथ डूबता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन ये लोग जहां छोड़कर जा रहे हैं वहां के बारे भी आपको सोचना पड़ेगा। क्योंकि आज जब चुनाव हो रहा है तो एक वोटर के रूप में हमको और आपको सबको यह सोचना पड़ेगा कि आम आदमी को क्या मिलने वाला है। आप लोग जो वोट देंगे उनको क्या मिलने वाला है। क्या ये पार्टी जिसको लोग छोड़कर भाग रहे हैं या जिसमें जा रहे हैं आपके बच्चों को स्कूल दे पाएगी। क्यों कि 05 साल तक ये सत्ता में थी और उसके पहले वो सत्ता में थी। उन्होंने स्कूलों के लिए क्या किया और इन्होंने स्कूलों के लिए क्या किया। सरकारी स्कूल किसके राज्य में सबसे ज्यादा बदहाल हुए यह कम्पटीशन तो हो सकता है लेकिन सरकारी स्कूल किसने ठीक कराए इसका कम्पटीशन नहीं हो सकता है। इस काम को केवल और केवल एक पार्टी कर सकती है। तो जब 10 तारीख को 14 तारीख को उसके बाद चुनाव हो और आप वोट डालने जाएं तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि यह वोट आप अपने बच्चे के स्कूल के लिए डाल रहे हैं। ये जो वोट डाल रहे हैं आप ये अपने बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिए डाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बच्चों की शिक्षा के लिए डाल रहे हैं। आप देंखेगे कि न भाजपा उसमें खरी उतरती है न ही सपा खरी उतरती है न कांग्रेस उसमें खरी उतरती है। आम आदमी पार्टी ही उसमें खरी उतरेगी क्यों कि केजीरीवाल जी को 05 साल पहले दिल्ली के लोगों ने मौका दिया और उनकी सरकार ने कर दिखाया।

Related posts

Leave a Comment