* बेरोजगारी की समस्या भाजपा सरकार की नीतियों का नतीजा- प्रियंका गांधी
* कांग्रेस प्रतिज्ञा वर्चुअल महारैली” को प्रियंका गांधी ने किया संबोधित
* जाति/धर्म पर नहीं बल्कि अपने मुद्दों पर वोट देने की प्रियंका गांधी ने की अपील
लखनऊ। “कांग्रेस प्रतिज्ञा वर्चुअल महारैली” को संबोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता का धर्म होता है जनता की सेवा करना। लेकिन ये सारे नेता ये धर्म भूल चुके हैं। जब आप पर संकट आया तब ये सब बाहर ही नहीं निकले, न आपसे पूछा कि आप कैसे हैं, तब कांग्रेस के लोग सड़कों पर लोगों की मदद कर रहे थे। भाजपा नेता कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? कांग्रेस ने बनाया नहीं होता तो भाजपा बेचती क्या? भाजपा सरकार बंदरगाह, कंपनियां, वो तमाम संस्थान जो बेच रही है, किसने बनाया? भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन पूंजीपतियों को सारी संपत्ति बेची जा रही है, वे रोजगार नहीं बनाते। रोजगार बनते हैं पीएसयू से और छोटे छोटे उद्योगों से। सारी कंपनियां दो लोगों को बेची जा रही हैं और जो बची हैं, वे भी उन्हीं को बेचने की योजना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने काम किया है और आज आपसे अपने काम के आधार पर समर्थन मांग रही है। प्रदेश की 197 विधानसभाओं में गली, नुक्कड़, चौराहों, दुकानों, कार्यालयों पर लगभग 1.12 लाख लोग प्रोजेक्टर/स्म्क्/लैपटॉप/टी.वी के माध्यम से वर्चुअल महारैली से जुड़े। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर, फ़ेसबुक एवं यूट्यूब पर लाखों लोगों ने वर्चुअल महारैली में भागीदारी की।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि चुनाव में आपके सामने सारी पार्टी आ रही हैं, चुनाव के समय सब नेता आ रहे हैं और कुछ ना कुछ प्रचार कर रहे हैं। मैं पिछले 3 वर्ष में यूपी के तकरीबन सारे जिलों में किसी ना किसी मौके पर गई हूं। मैं युवाओं, महिलाओं से मिली, दलित वर्ग के लोगों से मिली, मिडिल क्लास के लोगों से मिली, यूपी की तमाम जनता से मिली, उनमें अधिकतर यही बता रहे हैं कि पिछले 5 सालों में भाजपा के राज में कोई विकास नहीं हुआ।
बेरोजगार नौजवान के लिए समाधान ‘‘भर्ती विधान’’
तमाम नौजवान बेरोजगार हैं, किसी भी शहर में जाएं पढ़े-लिखे बच्चे हैं आप जैसे माता-पिता ने उनको मेहनत करके, अपने खून-पसीने की कमाई से उनको पढ़ाया, क्वालीफिकेशंस है, लेकिन रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे लाखों नौजवान हैं, जो वर्षों से नौकरी के इंतजार में हैं। इस सरकार में परीक्षाएं लटकाई गईं, भर्तियां रद्द होती हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, नौजवान बेरोजगारी के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। फिर भी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने परीक्षाओं की तैयारी में अपना पैसा खर्च किया, मेहनत की, तो उम्मीद होती है कि रोजगार मिलेगा। यूपी में 12 लाख पद खाली पड़े हैं लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार नौकरी नहीं दे रही है। हमने पूरा खाका बनाया है कि भर्ती प्रक्रिया कैसी होगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा, एक परीक्षा कैलेंडर बनेगा। हर भर्ती के नियम पारदर्शी होंगे और निगरानी के लिए भर्ती आयोग बनाया जाएगा। नौजवान को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख का लोन 1 प्रतिशत ब्याज पर देगी।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आवारा पशु की समस्या का समाधान किया
महिलाओं पर अत्याचार पर अत्याचार हो रहे हैं
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। जहां-जहां मैं जाती हूं, ऐसी महिलाओं से मिलती है, जिन पर अत्याचार हुआ। सबसे पहली चीज मुझे यह बताई जाती है कि दीदी प्रशासन ने, पुलिस ने हमारी मदद नहीं की। जिसने अत्याचार किया उसकी मदद हो रही है। हम रिपोर्ट दर्ज कराने जाते हैं, तो मना कर दिया जाता है। मैं आगरा में अरुण वाल्मीकि के घर गई, उनका एक माह का बेटा था, उनको पुलिस थाने में उठा ले गई। तीन दिन तक उनकी पिटाई की, ऐसे जख्म दिए कि उसके बारे में बोल भी नहीं सकते। थाने में पुलिस कस्टडी में उनकी मौत हो गई। भाजपा को लगता है कि महिलाओं को एक मुफ्त सिलेंडर दे दिया और उनकी जिम्मेदारी ख़त्म। क्या एक सिलेंडर से महिलाएं सशक्त होंगी? बिना पढ़े लिखे, बिना आत्मनिर्भर बने वे सशक्त कैसे होंगी? क्या आप नहीं चाहते कि आपकी बेटी सक्षम और सशक्त बने? यह एक सिलेंडर से नहीं हो सकता। महिला को सशक्त बनना है तो सबसे पहले उसकी पढ़ाई-लिखाई, उसके लिए रोजगार, उसके लिए सुरक्षा चाहिए। तब वह सक्षम बनेगी।
कांग्रेस यूपी के रोजगार और विकास की बात कर रही
आप सक्षम हो जाएंगे तो सवाल पूछेंगे
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसी परिस्थिति बना दी है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला को कोई नकार नहीं सकता। उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाएं केंद्र में आ गई हैं। मैं आपके लिए काम करूंगी, जी जान दूंगी, लेकिन आप सबको मैं सशक्त बनाऊंगी। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि खासतौर से मेरी बहनों से कि जब आप वोट डालने जाएं, तो अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए, अपने सशक्तिकरण के बारे में सोचिए और कांग्रेस पार्टी को वोट दीजिए, क्योंकि वही आपको सशक्त और मजबूत बनाएगी।
महारैली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की वाइस चेयरमैन पंखुड़ी पाठक ने कहा, मैं अनेक क्षेत्रों में गई जहां हमारी महिलाएं आज भी घर की दहलीज पार नहीं करतीं। मैं ऐसी ऐसी महिलाओं से मिली जो पर्दे में थीं। वह मुझे अपने घर के अंदर बुलाती थीं और मुझसे कहती थी कि हमें पता है तुम्हें प्रियंका गांधी जी ने भेजा है। और यह बात प्रियंका जी को बता देना कि जिसने हमारी बात की है, जिसने महिलाओं को राजनीति में एक स्थान दिया है, जिसने महिलाओं की चर्चा राजनीति में बनाई है, हम उसके साथ हैं। यह बात कोई समझे ना समझे उत्तर प्रदेश की प्रत्येक महिला यह बात जानती है कि आज से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी महिलाओं पर चर्चा नहीं हुई। महिलाएं यह कहती है कि पहले कोई नेता आता था तो जाति-धर्म की बात करके चला जाता था। कभी किसी ने महिलाओं से नहीं पूछा कि तुम अपना घर कैसे चला रही हो। कांग्रेस ने वादा किया है कि हमारी बच्चियों को स्मार्टफोन मिलेंगे, स्कूटी मिलेगी, हमें विश्वास है कि इससे हमारी बच्चियों का जो भविष्य है वह बेहतर होगा। इस विश्वास इस उम्मीद की नजर से आज पूरा उत्तर प्रदेश प्रियंका जी की तरफ उम्मीद की किरणों से उम्मीद की नजरों से देख रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता और कांग्रेस नेता जुबेर खान मौजूद रहे। इस वर्चुअल महारैली में उत्तर प्रदेश की 197 विधानसभाओं में गली-नुक्कड़-चौराहों-दुकानों-का