रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज ने रेलवे के ई-टिकटों के अवैध कारोबार करने वाले को किया गिरफ्तार
प्रयागराज।
उत्तर मध्य रेलवे ,प्रयागराज मण्डल अपने सम्मानित रेल यात्रियों कि बेहतर सुविधा और निर्बाध यात्रा प्रदान कराने के लिए कटिबद्ध है | इसी उद्देश्य के दृष्टिगत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न प्रकार के अभियान चलाये जाते रहते हैं |
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ई- टिकट का अवैध रूप से कारोबार करने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इन अभियानों के परिणाम स्वरूप प्रयागराज मंडल में अप्रैल 2022 से नवम्बर 2022 की अवधि में कुल 32 लोगों को ई- टिकट का अवैध कारोबार करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान प्रयागराज में 02 लोंगो एवं कानपुर में 06 लोंगो को गिरफ्तार किया गया |
इसी क्रम में दिनांक 16.12.2022को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज तथा डिटेक्टिव विंग/ प्रयागराज द्वारा सहज जन सेवा केन्द्र, कादिलपुर बाजार, थाना-पिपरी, जिला प्रयागराज से एक व्यक्ति को अवैध रूप से सहज जन सेवा केन्द्र के नाम पर अपने निजी आईआरसीटीसी आईडी (DINESH505) से टिकटों का व्यापार करने के उद्देश्य से निकाले गए भूत एवं भविष्य के टिकटों एवं संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी अभियुक्त से पूछताछ करने पर अपने जुर्म को स्वीकार किया गया।
आरोपी का नाम पता
प्रांजल सिंह पुत्र करण सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी गांव-गांजा, थाना-पिपरी, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश |
बरामद संपत्ति एवं टिकटों का विवरण
एक कंप्यूटर मॉनिटर सीपीयू, कीबोर्ड,माउस,
भविष्य की यात्रा के तीन ई- टिकट कीमत रुपए 3529.54
भूतकाल यात्रा के 10 ई- टिकट कीमत रुपए 10451.03
नगद धनराशि रुपए 3500/- बरामद हुआ।
अभियुक्त की कार्य पद्धति
अपने निजी आईआरसीटीसी आईडी से तत्काल एवं जनरल ई टिकट निकालकर 150 से ₹200 की अधिक कीमत पर यात्रियों को देकर व्यापार करता था।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर मुकदमा धारा 143 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।
उपरोक्त मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक महंथ लाल यादव द्वारा की जा रही है |