सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति के भविष्य की गणना करते हैं। इस शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव का भी पता चलता है। ज्योतिषियों की मानें तो राशि चक्र में 12 बारह राशियां हैं। इनमें 3 राशि की लड़कियां पतिव्रता होती हैं। आसान शब्दों में कहें तो अपने पति के बेहद भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद अपने ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं। आइए, इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
वृषभ राशि
ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ राशि की लड़कियां अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद इनका वैवाहिक जीवन बेहद सुखमय रहता है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं और आराध्य जगत जननी मां दुर्गा हैं। शुक्र सुख, शोहरत, ऐश्वर्य, प्यार और रोमांस के कारक हैं। इसके लिए वृषभ राशि की लड़कियां शादी के बाद खुशहाल रहती हैं। वहीं, मां की कृपा से ससुराल में इन्हें किसी चीज की कमी नहीं होती है। ये अपनी मेहनत और व्यवहार से ससुराल के लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। अपनी मेहनत से ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं।
कर्क राशि
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कर्क राशि है। कर्क राशि की लड़कियां भी पतिव्रता होती हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। चंद्र की कृपा से कर्क राशि की लड़कियां शांत, सुशील और सहनशील होती हैं। साथ ही बेहद इमोशनल होती हैं। ये बुरे वक्त में अपने पति का साथ देती हैं। इसके लिए ये अपने जीवन में खूब तरक्की करती हैं। शादी के बाद कर्क राशि की लड़कियां अपने पति के लिए लकी साबित होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इसके लिए कर्क राशि की लड़कियों को नूर भी कहा जाता है।
मीन राशि
इस लिस्ट में अंतिम राशि मीन है। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। वहीं, आराध्य जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मीन राशि की लड़कियां धार्मिक प्रवृति की होती हैं। धर्म कर्म में रुचि रखने वाली होती हैं। वहीं, नारायण की कृपा से सात्विक विचारधारा की होती हैं। इसके लिए मीन राशि की लड़कियां अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये लड़कियां पतिव्रता होती हैं। ससुराल वालों के साथ इनका रिलेशन बेहद मधुर रहता है। ये लड़कियां अपने पति के लिए कोहिनूर हीरा होती हैं।