फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली है। अब उन्होंने अपने बेबी बंप की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने अप्रैल में मां बनने की घोषणा की थी। अब उन्होंने थाई हाई स्लिट स्लीवलेस ब्लैक कलर की गाउन पहन रखी है। इसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। वह खुशी के मारे झूम रही हैं। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं। उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है। यह पहली बार है, जब इलियाना डिक्रूज में अपनी तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी की जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी है। इलियाना डिक्रूज ने कई तस्वीरें शेयर की है। यह उनके घर की तस्वीरें हैं। इसमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही है। पहली तस्वीर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है, “बंप अलर्ट।” इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।इलियाना डिक्रूज की फोटोज पर कई लोगों ने कमेंट किया है। इसमें आथिया शेट्टी, सोफी चौधरी और शिवानी दांडेकर जैसे लोग शामिल है। कई लोगों ने भी उन्हें प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी है। गौरतलब है कि इसके पहले खबर आई थी कि इलियाना डिक्रूज कटरीना कैफ के भाई सेमेस्टर मिशेल को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने इन खबरों की ना ही पुष्टि की थी और ना ही इसका खंडन किया था। वह कटरीना कैफ के फ्रेंड के साथ वेकेशन मनाती भी नजर आई थी।लियाना डिक्रूज हाल ही में, बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। उन्हें 2019 में आई फिल्म द बिग बुल में देखा गया था। इसमें उनके अलावा अभिषेक बच्चन की भी अहम भूमिका थी। वह जल्द फिल्म अनफेयर एंड लवली में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा रणदीप हुड्डा की अहम भूमिका होगी। इलियाना डिक्रूज में अभी तक बच्चे के पिता का खुलासा नहीं किया है और ना ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि क्या उन्होंने शादी कर ली है।
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...