यागराजसे प्रमोद बाबू झा ,जो लोग हिंदुस्तान के टुकड़े होना देखना चाहते हैं, वो लोग क्या मेरे देश का भला करेंगे? मेरें देश को आजाद कराने में हमारें पूर्वजों ने, आपके बाप-दादा हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल आदि सैकड़ों लोग फांसी पर चढ़ गए। की भारत का वैभव बढ़े हमारा देश एक रहें, देश की धर्म संस्कृति व वैभव विश्व में स्थापित हो। वह सब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहें हैं। लेकिन जो लोग हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहते थें वों लोग विपक्ष के साथ खड़े हैं। मोदी को रोकने के लिए। हम लोग भारत माता की जय बोलने वाले हैं, क्योंकि भारत को हम अपनी मां मानते हैं। अगर हम हिन्दूस्तान को अपनी मां मानते हैं तो हम जातियों में नहीं बंटेंगे सब देश के भलाई के लिए नीरज त्रिपाठी के साथ इस तरह लगेंगे, जैसे आप स्वयं गांव के प्रधानी का चुनाव लड़ते है। और जनता से स्यमं के लिए वोट मांगते हैं,आग्रह करते हैं। उसी तरह विना भेदभाव के चुनाव में लगें। यह बोट मोदीजी को जाना है। और जब मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे तो फायदा देश का होगा, देश की जनता का होंगा और भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा उक्त बातें मंगलवार को भाजपा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में आयोजित इलाहाबाद लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि करनाल हरियाणा के सांसद व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजय भाटिया ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से कहीं। और आगे बताया विपक्ष आपस में लड़ते एक दूसरे के हत्या करने कराने में उतारूं रहते हैं लेकिन मोदी को रोकने के लिए विपक्ष एक हो जाता है। इस लिए देश के भलाई के लिए आप सभी एक होकर भारत माता के जयकारे के साथ एक बार फिर मोदी सरकार “नीरज त्रिपाठी चार लाख पार” का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने किया। बैठक में काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार शुशील त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल,महापौर गणेश केसरवानी, महानगर ज़िलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, लोकसभा प्रत्याशी प्रभारी व प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, लोकसभा सह-संयोजक बब्बू राम द्धिवेदी रहें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की प्रदेश सह-प्रभारी संजय भाटिया ने एक-एक प्रबंधन समिति कार्यकर्ताओं की बैठक की कार्यों की समीक्षा और उनके दायित्वों का बोध कराया मार्गदर्शन देकर ख़ूब उत्साह वर्धन किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, संतोष त्रिपाठी, राजेश्वरी तिवारी, जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार, प्रकाश शुक्ल, कमलेश त्रिपाठी, राजेश ,दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, सुधाकर पांडेय,अरुण सिंह, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान,कुशल जैन,योगेन्द्र शुक्ला, सुभाष कन्नौजिया आदि के साथ पूरी प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
(2)जीहा मुख्य नगर पालिका अधिकारी चाकघाट के न होने से तमाम फरियादियों का सुनने वाला कोई नहीं,चाकघाट से प्रमोद बाबू झा, उत्तर प्रदेश सीमा से सटे नगर परिषद चाकघाट में पिछले एक सप्ताह से मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूर्व के हटने के बाद अभी तक यहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ नहीं हुए हैं जिससे नगर के आम फरियादियों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है इस संदर्भ में वरिष्ठ समाजसेवी यज्ञ नारायण गुप्ता ने कहा कि चाकघाट नगर परिषद के 15 वार्डों में तमाम लोग ऐसे हैं जिनकी समस्याएं रोज का रोज होती है और वर्तमान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रिक्त होने से भारी समस्या हो रही है इस संदर्भ में नागरिकों ने शासन प्रशासन के संबंधित विभाग की उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए चाकघाट नगर परिषद में तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पदस्थ करना जरूरी बताया
(3)जन-जन में है कांग्रेस प्रत्याशी की धूम ,
नारी-बारी से प्रमोद बाबू झा ,जमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत किसान मजदूर व्यापारी सहित जन जन के दिल में इस समय उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस प्रत्याशी व्याप्त है उक्त बातें विनय कुशवाहा ने कहीं उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार दुलार जिस तरह से मिल रहा है ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपनी कमियों को याद करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी पूरी तरह निष्क्रिय और नाकारा रहे जिसका प्रतिफल यह हो रहा हैकि इस समय भाजपा के तमाम लोग जो की नए लोगों के लिए सिफारिश करते हैं ऐसे लोगों में भी यह पूरी तरह से प्रभावित होता है कि प्रयागराज मे इस बार परिवर्तन की लहर है