प्रयागराज जिले की दो लोकसभा सीटों इलाहाबाद और फूलपुर का चुनाव परिणाम आ गया है। इलाहाबाद में 40 साल बाद कांग्रेस ने वापसी की है। पहले दोनों सीटें भाजपा के खाते में थीं। कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने भाजपा के नीरज त्रिपाठी को पराजित कर दिया। जबकि भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल भाजपा की फूलपुर सीट बचाने में सफल रहे। कड़े मुकाबले में उन्होंने सपा के अमरनाथ मौर्य को पराजित कर दिया। प्रयागराज क्षेत्र की चार लोकसभा सीटों पर तीन पर इंडिया गठबंधन और एक पर भाजपा को जीत मिली है। पहले यह चारों सीटों भाजपा के खाते में थीं। मंगलवार को हुए मतगणना में इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 46 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। जबकि भाजपा कड़े मुकाबले में फूलपुर सीट बचाने में सफल रहीं।
भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल ने सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को करीब 4800 मतों से शिकस्त दी। इसी तरह सपा ने कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में भाजपा के किले को भेद दिया। कौशाम्बी जो कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का गृह जनपद भी है वहां पर सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के दो बार के सांसद विनोद सोनकर को एक लाख से अधिक मतों से पराजित कर दिया। इसी तरह प्रतापगढ़ में सपा के एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस के निवर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता को पटखनी दी। फूलपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला बेहद कांटे का चल रहा है। दिन भर कभी भाजपा तो कभी सपा प्रत्याशी आगे चलते रहे। यह स्थित शाम पांच बजे के बाद अंतिम दौर तक चला रहा। सपा प्रत्याशी ने अमरनाथ मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह पटेल को करीब चार हजार से अधिक मतों से पीछे कर दिया। इससे भाजपा के खेमे में खलबली मची रही।